फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sapai planted 47 plants in Kendriya Vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय में सपाइयों ने लगाए 47 पौधे

Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sapai planted 47 plants in Kendriya Vidyalaya
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन बुधवार को मनाया गया। सपाइयों ने सुबह केंद्रीय विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर 47 पौधे रोपे और दीर्घायु की कामना की। इसके बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि वृक्ष धरा का आभूषण हैं। पर्यावरण संतुलन में पेड़ों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय, सलोन की पूर्व विधायक आशा किशोर, बछरावां के पूर्व विधायक रामलाल अकेला, श्याम सुंदर भारती, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मो. इलियास, ओपी यादव, राजेश चंद्रा, सतीश पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

बछरावां में सपाइयों ने समारोह मनाने और केक काटने के बजाय गरीबों की सेवा की। पूर्व सपा विधायक रामलाल अकेला, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बछरावां बस स्टॉप चौराहे और कस्बे में भ्रमण कर जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे। समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्र भी वितरित किया गया। इस मौके पर वीरभान सिंह, निजामुद्दीन मंसूरी, शकील मंसूरी, शेखर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed