फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sample seals of 43 suspected workers from Gujarat and Punjab

गुजरात और पंजाब से आए 43 संदिग्ध श्रमिकों के सैंपल सील

Thu, 14 May 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sample seals of 43 suspected workers from Gujarat and Punjab
रायबरेली। गुजरात और पंजाब प्रांत में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ने के बाद ट्रेनों ये यहां आए 43 प्रवासी श्रमिकों के सैंपल सील किए गए हैं। अब तक जिले में 10 ट्रेनों से 13408 प्रवासी श्रमिक यहां आ चुके हैं। इसमें करीब पांच हजार श्रमिक जिले के ही रहने वाले हैं। सभी श्रमिकों को बसों के माध्यम से उनके घरों को भेजा गया है।
विज्ञापन

06 मई से ट्रेनों से प्रवासी श्रमिकों के यहां आने का सिलसिला शुरू हुआ है। पंजाब, लुधियाना, अहमदाबाद, गुजरात, जालंधर आदि स्थानों से अब तक 10 ट्रेनों यहां रेलवे स्टेशन पर आ चुकी हैं। ट्रेनों से रायबरेली के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के 13408 प्रवासी श्रमिक यहां लाए गए। स्टेशन पर पहुंचने के बाद श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच के बाद ही उन्हें बसों से घर भेजा गया।
विज्ञापन

इसमें 43 लोगों में कोरोना की जांच के लिए सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया है। पंजाब के जालंधर से एक ट्रेन गुरुवार तड़के 1239 श्रमिकों को लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ये सभी श्रमिक जिले के ही रहने वाले हैं। रात में ही सभी की जांच कराई गई। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को रोडवेज की बसों से उनके घरों में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेनों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद भी उन्हें घर भेजा जा रहा है। अब तक 43 लोगो के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन कराया गया है। निगरानी समितियों को गांवों में उन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं एसपी के निर्देश पर जगतपुर चौराहा पर कोतवाली पुलिस द्वारा खोले गए प्याऊ व सहायता केंद्र में गुरुवार को 50 से अधिक प्रवासी मजदूरों की सहायता की गई।

प्रवासी मजदूर जयपुर व अन्य स्थानों से अपने परिवार के साथ पैदल ही अपने घर बिहार जा रहे थे। जगतपुर पुलिस ने सभी को रोककर बताशा और पानी पिलाने के बाद भोजन की व्यवस्था कराई। बाद में ट्रक से सभी को बिहार के लिए रवाना कराया। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि एसपी के निर्देशन में यह कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में क्षेत्र के लोगों का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है। केंद्र की जिम्मेदारी वरिष्ठ उप निरीक्षक कमलेश सिंह, पंकज त्रिपाठी और विनय कुमार शुक्ला को सौपी गई है। यह केंद्र लगातार संचालित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed