फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Salon team emerges winner in Kabaddi and Kho-Kho.

Raebareli News: कबड्डी और खो-खो में सलोन टीम बनी विजेता

Sat, 25 Jul 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 25 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Salon team emerges winner in Kabaddi and Kho-Kho.
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी छलांग लगाती कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा। संवाद
रायबरेली। जिले के सभी 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए शुक्रवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन


कबड्डी और खो-खो में सलोन की टीम विजेता तथा महराजगंज उपविजेता रही। कबड्डी टीम में सलोन की वैशाली, सोनाक्षी, रिया, कुसुम, राही की नंदिनी, शिवांशी पांडेय व महराजगंज की सानिया, ज्योति, राधिका, शालू और खुशी चयनित हुईं। खो-खो टीम में सलोन की नैना, कविता, प्रिया, रेशमा, अर्चिता, जानवी, प्रीती, यशी, आंचल व महराजगंज की रिया, रश्मि और लाजो शामिल हैं।
विज्ञापन


योगासन में डीह की पूजा, आस्था, राही की दिव्यांशी, गौरा की काव्या, लक्ष्मी, डलमऊ की दिव्या, बैडमिंटन में कल्पना, मोहनी, अंजना, ताइक्वांडो में मुस्कान, नंदनी, आंचल, कराटे में अंशिका, खुशी, अंशिका कुमारी व तैराकी में सलोन की आर्या चयनित हुईं। आयोजन में रेनू शुक्ला सहित कई शिक्षकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

एथलेटिक्स में भी दिखाई प्रतिभा
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स स्पर्धाएं भी आयोजित हुईं। 100 मीटर दौड़ में ऊंचाहार की अंशिका प्रथम, रोहनिया की कांती द्वितीय और सतांव की मीनाक्षी तृतीय रहीं। 200 मीटर में अमावां की सलोनी, 400 मीटर में ऊंचाहार की अंशिका, लंबी कूद में राही की पल्लवी, गोला फेंक में सलोन की कुसुम और चक्का फेंक में गौरा की कविता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन स्पर्धाओं में क्रमशः रोहनिया की क्रांति देवी, गौरा की आरती, राही की नंदिनी तथा आकांक्षा सहित अन्य विजेताओं का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। जिला समन्वयक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों के लिए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता से पहले सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed