फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   salary

पांच महीने से नहीं मिला मानदेय, कर्मचारियों ने काटा हंगामा

Wed, 30 Jun 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
salary
रायबरेली। नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग के तहत रखे गए कर्मचारियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। जल्द मानदेय देने की बात कहकर टरकाया जा रहा है। इससे नाराज कर्मचारियों ने बुधवार को विष्णु नगर स्थित डोर-टू-डोर कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

यहां पर जिम्मेदार कर्मचारियों और ठेकेदार को बंधक बनाकर जमकर नारेबाजी की। सूचना पर डायल-112 पहुंची। कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
इसके बाद सभी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। कहा कि मानदेय नहीं मिलने से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। नगर पालिका के अधिकारी भी हम लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

आकाश कुमार, प्रवीन कुमार, कुशल यादव ने बताया कि हम लोग आउटसोर्सिंग के तहत कूड़ा उठाने, सुपरवाइजर, वाहन चलाने का काम करते हैं। सुपरवाइजरों को रखने के लिए 65-65 हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी तक फूटी कौड़ी नहीं मिली है। लाला, राहुल, संतोष, सौरभ, मोहित, अमरदीप, अमन, विजय कुमार, देवनारायन ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने की वजह से अपना और परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है।

जगदेव, राजाराम, उदयराज, प्रवीन कुमार, बृजेश कुमार, रोहित कुमार ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सभी ने जिलाधिकारी से मानदेय दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed