फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sadar MLA Aditi's grandmother alleges harassment, investigation begins

सदर विधायक अदिति की दादी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, जांच शुरू

Wed, 26 Aug 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sadar MLA Aditi's grandmother alleges harassment, investigation begins
अदिति सिंह, सदर विधायक। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सदर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे दिवंगत अखिलेश सिंह की मां कमला सिंह ने डीएम और एसपी को संबोधित पत्र में अपनी बहू वैशाली सिंह, उनकी बेटियों सदर विधायक अदिति सिंह और देवांशी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर बुधवार को पूर्व विधायक की मां का पत्र वायरल हुआ। एसपी ने एएसपी को प्रकरण की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

इस मामले में एमएलए अदिति सिंह का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लालूूपुर चौहान गांव की रहने वाली कमला सिंह का पत्र में आरोप है कि विधायक, उनकी मां और बहन ने 30 दिसंबर 2019 की सुबह मेरे कमरे में घुसकर मुुझे डराया और धमकाया। मेरे नाम की जमीन को अपने नाम चढ़ाने का दबाव डाला एवं मेेरे कमरे में रखे गए सामान को तहस नहस कर दिया।
विज्ञापन

मैं 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला हूं, जो स्वयं दुख से गुजर रही हूं। विधायक समेत तीनों का उद्देश्य मेरे नाम की जमीन को अपने नाम करना और मुझे दीनहीन बनाना है। मेरे छोटे बेटे कमलेश सिंह ने मेरा बचाव किया एवं मुझे ठीक तरीके से रखा। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि मैंने अपनी जमा पूंजी से सिधौना गांव स्थित जमीन की देखरेख के लिए 30 हजार रुपये के पोल लगाकर सुरक्षा कराई। जिसे इन लोगों ने उखड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला ने डीएम-एसपी से जमीनों की सुरक्षा किए जाने ओर भूमि स्थल पर हुई हरकत की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही छोटे बेटेे कमलेश सिंह की भी सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके साथ कुछ होता है तो इसके लिए यही तीनों जिम्मेदार होंगे।
सदर विधायक अदिति सिंह, उनकी मां और बहन पर कमला सिंह (दादी) की तरफ से जो आरोप लगाए गए हैं, उस पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय को सौंपी गई है। एएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में उचित कार्रवाई होगी।- स्वप्निल ममगाई, एसपी

दादी की तरफ से सदर विधायक अदिति सिंह, उनकी मां और बहन पर जो आरोप लगाए गए हैं, उस मामले की जांच मिली है। वायरल पत्र में जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी विधिवत पड़ताल की जाएगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी।- नित्यानंद राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed