फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ruckus over death of youth, vandalism in hospital

Raebareli News: युवक की मौत पर हंगामा अस्पताल में की तोड़फोड़

Fri, 19 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 19 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over death of youth, vandalism in hospital
रायबरेली। शहर के जेल रोड स्थित अवध हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह अस्पताल के सामने शव रखकर सड़क जाम करने के साथ जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी करके अस्पताल के शीशे इत्यादि तोड़कर गेट पर ताला भी जड़ दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नाराज लोगों को शांत कर स्थित को संभाला।
विज्ञापन

साथ ही मामले की जांच पूरी होने तक नर्सिंगहोम में संचालित सभी तरह की चिकित्सीय सेवाओं पर भी रोक लगा दी है। एसीएमओ की अध्यक्षता में गठित टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। भदोखर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुचरिया निवासी दीपक कुमार (22) पुत्र संतोष गुप्ता का इलाज अवध हॉस्पिटल में चल रहा था। बीती 14 दिसंबर को लखनऊ के एक चिकित्सक ने हॉस्पिटल में युवक की किडनी में पथरी का ऑपरेशन किया था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार बुधवार को युवक की हालत बिगड़ गई तो सर्जरी करने वाले चिकित्सक को फोन किया गया, लेकिन चिकित्सक नहीं आए। उन्होंने युवक को मोहनलालगंज लखनऊ स्थित अपने अस्पताल बुलाया। गंभीर हालत में युवक को लखनऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार सुबह परिवार के लोग शव लेकर अवध हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के गेट पर ताला जड़ने के साथ ही तोड़फोड़ कर अस्पताल के शीशे व अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा बढ़ने की सूचना के बाद पहुंचे सीओ सिटी अरुण कुमार नौवहार, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर परिजनों का गुस्सा शांत कराया।

सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ डॉ. अंबिका प्रकाश की टीम ने इलाज में लापरवाही बरते जाने के आरोपी की जांच शुरू कर दी है। जांच चलने तक  अस्पताल क संचालन बंद रहेगा। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई तहरीर के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed