फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   RTE: 328 children selected in the fourth phase

आरटीई : चौथे चरण में 328 बच्चे चयनित

Tue, 25 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 25 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
RTE: 328 children selected in the fourth phase
रायबरेली। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए चौथे चरण की लॉटरी सोमवार को निकली। इसमें 328 बच्चों को प्राइवेट स्कूल आवंटित किए गए। इन बच्चों का आवंटित विद्यालयों में मुफ्त प्रवेश कराया जाएगा, जो कक्षा आठ तक निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। जल्दी ही प्रवेश संबंधी आदेश विद्यालयों को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



आरटीई के अंतर्गत शिक्षा सत्र 2025-26 में तय सीटों पर प्रवेश के लिए चार चरणों में प्रक्रिया पूरी की जानी है। तीन चरण पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। चौथे चरण की प्रक्रिया अब पूरी करा ली गई है। जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि चौथे चरण के लिए 1 से 19 मार्च तक आनलाइन आवेदन मांगे गए।
विज्ञापन


कुल 377 आवेदन आए। इन सभी का सत्यापन कराया गया तो 26 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। कुल बचे 351 आवेदनों को लॉटरी में शामिल किया गया। इनमें से 328 बच्चों को विद्यालय आवंटित किए गए, जबकि सीट भर जाने के कारण 23 बच्चों को निराश होना पड़ा। जिन 328 बच्चों को विद्यालय आवंटित हुए हैं, उनका प्रवेश आवंटित विद्यालयों में कराने के लिए आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पिछले चरणों में लाभ पा चुके 2719 बच्चे

आरटीई के अंतर्गत शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए प्रक्रिया दिसंबर महीने में शुरू हो गई थी। पिछले तीन चरणों में 2719 बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। अब चौथे चरण की लॉटरी भी करा ली गई है। जिला समन्वयक डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि दिसंबर में पहले चरण के दौरान 1417, जनवरी में दूसरे चरण के दौरान 813 और फरवरी में तीसरे चरण के दौरान 489 बच्चों को विद्यालय आवंटित हुए थे।


इन सभी बच्चों का दाखिला आवंटित विद्यालयों में कराया जा रहा है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों से आरटीई के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले बच्चों के बारे में ब्योरा मांगा जा रहा है, ताकि पता चल सके कि कितने बच्चों ने प्रवेश ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed