{"_id":"6ae4df4dc99314138f0aa82e","slug":"rs-8017-crore-reached-the-accounts-of-four-lakh-farmers-raebareli-news-c-101-1-slko1033-171123-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चार लाख किसानों के खातों में पहुंचे 80.17 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चार लाख किसानों के खातों में पहुंचे 80.17 करोड़
Fri, 30 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को जिले के 4,00,896 किसानों के बैंक खातों में पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से डीबीटी के माध्यम से किसानों को धनराशि अंतरित की। प्रत्येक किसान के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे गए। जिले के किसानों को कुल 80.17 करोड़ रुपये मिले।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के लिए मुख्य आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर में हुआ। उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि योजना के तहत जिले के 4,00,896 किसानों को लाभान्वित किया गया है।
कार्यक्रम में अंजूलता ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की आधारशिला है। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. केके सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी जेपी यादव आदि मौजूद रहे।