{"_id":"6a777db0e73456fc72082927","slug":"route-for-heavy-vehicles-diverted-for-kanwar-yatra-raebareli-news-c-101-1-slko1031-164793-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कांवड़ यात्रा के लिए भारी वाहनों का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कांवड़ यात्रा के लिए भारी वाहनों का रूट बदला
Sun, 09 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सावन मास के दौरान कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिले में भारी वाहनों का रूट बदलेगा रहेगा। कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित या डायवर्ट किया गया है। शनिवार रात आठ बजे से वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू करा दिया गया। यह व्यवस्था 12 अगस्त रात आठ बजे तक रहेगी।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक रायबरेली से सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और जौनपुर जाने वाले भारी वाहनों के मार्ग बदले गए हैं। रायबरेली के सारस चौराहा से इन्हें फुरसतगंज सुल्तानपुर रोड पर मोड़ा जाएगा। मुंशीगंज भदोखर से प्रतापगढ़-मछली शहर मार्ग का उपयोग होगा। कानपुर नगर से रायबरेली आने वाले वाहन लालगंज होते हुए ऐहार टोल प्लाजा से गंगा एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे।
समोधा से लालगंज और मुंशीगंज से डलमऊ जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। डलमऊ से बाराबंकी तक के कांवड़ मार्गों पर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रायबरेली से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से भेजा जाएगा। उन्नाव से आने वाले वाहन समोधा चौराहा से लालगंज बाईपास होकर अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
कानपुर नगर से फतेहपुर और कौशांबी जाने वाले वाहन सैनी ब्रिज पार कर ऊंचाहार होते हुए प्रतापगढ़ पहुंचेंगे। यातायात प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने बताया कि सावन माह के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा को देखते हुए भारी वाहनों का रूट बदला गया है।