{"_id":"58f3bb5f4f1c1beb02470e3c","slug":"roadways-driver-rushed-to-the-custody-of-his-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी को हिरासत में लिए जाने पर फूटा चालकों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी को हिरासत में लिए जाने पर फूटा चालकों का गुस्सा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की सेवाएं ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी को हिरासत में लिए जाने से खफा संविदा चालकों ने रविवार को बसों का चक्का जाम कर दिया। इस दौरान नारेबाजी के साथ पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक यात्री का सामान भरा बैग गायब होने पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया था, जिस पर साथियों का गुस्सा भड़का।
सूचना पर एआरएम ने पहुंचकर पुलिस से बात की। इसके बाद पुलिस ने चालक को छोड़ दिया। इस पर मामला शांत हुआ। दो घंटे तक बसों का चक्का जाम होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
एक मुसाफिर ने शनिवार रात सदर कोतवाली में बताया कि रायबरेली डिपो के अनुबंधित बस के संविदा चालक राकेश सिंह ने उसका सामान से भरा बैग गायब कर दिया है। इस पर पुलिस ने संविदा चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
सुबह इसकी जानकारी हुई तो संविदा चालक आक्रोशित हो गए। सभी ने बस स्टेशन चौराहा पर बसों का चक्का जाम कर दिया। आड़ी-तिरझी बसों को खड़ा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। इससे वहां पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पुलिस ने पहुंचकर शांत कराना चाहा, लेकिन वे चालक को छोड़ने की जिद पर अडे़ रहे। बवाल बढ़ता देख एआरएम आरपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अफसरों से बात की। इसके बाद चालक को छोड़ दिया गया। इस पर संविदा चालकों ने फिर से बसों का संचालन शुरू कर दिया।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मिश्रा ने बताया कि पुलिस की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एआरएम आरपी सिंह का कहना है कि चालक को हिरासत में लिए जाने से अन्य चालकों ने बसों का चक्का जाम किया था। पुलिस से बात करके चालक को छुड़वाकर बसों का संचालन शुरू कराया गया।