फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roadways bus collision the three young men, one killed

रोडवेज बस ने तीन युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 10 Oct 2016 12:11 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 10 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collision the three young men, one killed
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार भोर में दौड़ लगा रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। ये सभी अमेठी में होने वाली सेना भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। बस किस डिपो की थी, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र के कालू जलालपुर गांव निवासी अभय प्रताप वर्मा (19) पुत्र राजदेव अपने दो साथियों अमन (19) पुत्र विजय बहादुर व अंकित (20) पुत्र सुरेश कुमार निवासी पूरे बल्दी मजरे रामपुर कसिहा के साथ रविवार भोर में रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर दौड़ लगाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर गांव के पास ही रायबरेली से प्रतापगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने तीनों युवकों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।


घायलों को सीएचसी सलोन पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अभय प्रताप को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अमन को अधिक चोटें आने पर परिवारीजनों ने उसे शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल का कहना है कि सेना भर्ती के लिए युवक दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान रोडवेज के रौंदने से हादसा हुआ। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed