फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roadways bus collided with a dumper parked on the highway, driver died

Raebareli News: हाईवे किनारे खड़े डंपर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत

Mon, 04 Aug 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 04 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with a dumper parked on the highway, driver died
मिल एरिया ​थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस।
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े डंपर से रोडवेज बस टकरा गई। इस हादसे में बसचालक की मौत हो गई, जबकि बीस बस यात्रियों को चोटें आई। इसमें गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की पूछताछ में परिचालक ने बताया कि चालक को झपकी आ गई थी। वह ब्रेक नहीं लगा पाए और बस डंपर से टकरा गई। हादसे की वजह से आधे घंटे तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन



रविवार सुबह करीब छह बजे प्रयागराज डिपो की बस यात्रियों को लेकर प्रयागराज से लखनऊ जा रही थी। मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिमपुरम कॉलोनी के पास हाईवे किनारे डंपर खड़ा था। इसी दौरान रोडवेज बस आकर डंपर से टकरा गई। इससे बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस पर सवार यात्रियों की चीख पुकार पर आसपास के लोग आए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन



हादसे में प्रयागराज जिले के लाला गोपालगंज निवासी बस चालक अंजनी कुमार शुक्ला की मौत हो गई, वहीं शाहजहांपुर जिले के तिलहर निवासी गुलफाम (40), रामपुर जिले के गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव निवासी सादिक (68), गोरखपुर जिले के चौरीचौरा निवासी अंशुमान राय (22), प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी अंकित (26), मऊ आइमा थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव निवासी रामदुलारे (44), रायबरेली शहर के इंदिरा नगर की रहने वाली आकांक्षा सिंह (38), ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे भीम गांव निवासी अमरेश (35) को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं 13 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई, जो हादसे के बाद अन्य वाहनों से गतंव्य स्थान को निकल गए। मिल एरिया थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि चालक के झपकी आने की वजह से बस डंपर से टकराई थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed