कोहरे में ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, 15 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में सवार करीब 15 मुसाफिर घायल हो गए। छह घायलों ने जिला अस्पताल में अपना इलाज कराया, जबकि मामूली घायल अन्य यात्री दूसरे वाहनों से अपने घरों को चले गए।प्रतापगढ़ जिले के लालगंज डिपो की बस बृहस्पतिवार को सवारियां लेकर कानपुर से रायबरेली की तरफ आ रही थी।
बस में करीब 20 सवारियां थीं। सुबह घने कोहरे के कारण रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। लालगंज से रायबरेली जाते समय किलौली के पास बस सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में बस पर सवार करीब 15 मुसाफिर घायल हुए।
कानपुर देहात की मुन्नी देवी (55), राजेंद्र सिंह (40), रीता देवी (35), सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे तिवारी मजरे चौधरी का पुरवा निवासी जियालाल (35), कानपुर निवासी अनवर अहमद (23), सलोन कोतवाली क्षेत्र के सेमरी जगराम निवासी गिरिजा सोनकर (50), खीरों थाना क्षेत्र के निहस्था निवासी सूर्य बक्श सिंह (19) को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं अन्य घायल मामूली चोटें आने की वजह से घटनास्थल से ही अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। अटौरा चौकी इंचार्ज विजय कुमार का कहना है कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है। घटना के बाद ट्रक लेकर उसका चालक चला गया। वहीं बस का चालक और परिचालक भी भाग निकले। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।