फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roads got submerged due to rain, water entered CHC

Raebareli News: बारिश से सड़कें डूबीं, सीएचसी में घुसा पानी

Thu, 10 Jul 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 10 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Roads got submerged due to rain, water entered CHC
लालगंज की किराना मार्केट में भरा पानी।
रायबरेली। जिले में बुधवार को बारिश से सड़कें व गलियां लबालब हो गईं। बछरावां सीएचसी में जलभराव होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सलोन-जगतपुर रोड पर बारिश के कारण पेड़ गिर गया। इससे तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


शहर में कम, जबकि देहात क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। मंगलवार रात हल्की बारिश हुई थी। बुधवार सुबह भी बादल छाए थे। सुबह आठ बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। सुबह 11 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। गर्मी से बेहाल नागरिकों ने शहर में रिमझिम बारिश का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन-जगतपुर रोड पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास रात करीब 9.30 बजे शीशम का पेड़ गिर गया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। नागरिकों ने वन विभाग के अफसरों को पेड़ गिरने की जानकारी दी। बावजूद इसके वन विभाग के अफसर व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर नागरिकों ने स्वयं पेड़ की डालें काटकर तीन घंटे बाद रात 12.30 बजे आवागमन शुरू कराया। आवागमन ठप होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बछरावां सीएचसी परिसर में पानी भर गया। इससे मरीजों व तीमारदारों को पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ा। रूपरानी, माया देवी, सुनीता, मिथलेश का कहना है कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव होता है। इसका खामियाजा मरीजों व तीमारदारों को उठाना पड़ रहा है। अस्पताल में जलनिकासी के इंतजाम किए जाने चाहिए।

लालगंज कस्बे की मेन रोड से सराफा मंडी स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष के घर को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भर गया। घोसियाना मोहल्ला में जलभराव हो गया। बरदाही, सर्वोदय नगर और अलीनगर मोहल्लों में सड़कें तालाब बन गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक कार्यालय परिसर में भी पानी भर गया। मरीजों और कर्मचारियों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ा।

व्यापारी सचिन रस्तोगी, विमल गुप्ता, राणा प्रताप गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, मिन्नी गुप्ता, इंद्रेश सिंह, गोपालजी गुप्ता का कहना है कि पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कस्बे में जलभराव की समस्या रहती है। उधर, ईओ राजभान शुक्ला ने बताया कि नगर में जल निकासी की समस्या को ठीक करने के लिए नाले और नालियों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होते ही कस्बे में जलभराव की समस्या दूर हो सकेगी।


तीन घंटे गुल रही सलोन कस्बे की बिजली
सलोन। सलोन-जगतपुर रोड पर सलोन कस्बे के पास पेड़ गिरने से एक बिजली का पोल और तीन तार टूट गए। इससे सलोन कस्बे की बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक ठप रही। दो फीडरों की बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी है। रात 9.30 बजे से पेड़ गिरने से बिजली का पोल और तीन तार टूटे थे। इससे सलोन कस्बे के अलावा सलोन बिजली उपकेंद्र से निकले पकसरावां और भवानी फीडर से होने वाली बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी। दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति शुरू कराने के लिए नया पोल लगाकर तार कसवाए जा रहे थे। सलोन कस्बे के निजाम अहमद, दिनेश पासवान, विनोद सिंह कहते हैं कि बिजली गुल होने से परेशानी झेलनी पड़ी।



धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
जिले में इस बार एक लाख 61 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की रोपाई की जानी है। बारिश न होने के कारण धान की रोपाई का कार्य धीमी गति से चल रहा था। बारिश के बाद बुधवार से धान की रोपाई के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि बारिश हो रही है। किसान जल्द से जल्द धान की फसल की रोपाई कर लें। धान की फसल की रोपाई का यह समय उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed