{"_id":"67d9c4dc07143224c906f817","slug":"road-widening-begins-there-will-be-relief-from-traffic-jam-raebareli-news-c-101-1-slko1032-129348-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सड़क का चौड़ीकरण शुरू, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सड़क का चौड़ीकरण शुरू, जाम से मिलेगी राहत
Wed, 19 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज शहीद स्मारक का संपर्क मार्ग।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग पर स्थित एम्स के पास से निकला शहीद स्मारक संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। चौड़ीकरण होने से एम्स आने-जाने वाले रोगियों के साथ लोगों की भी राह आसान होगी। वर्तमान में सड़क की दोनों पटरियों की खोदाई कर गिट्टियाें की भराई का काम चल रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल महीने में सड़क से वाहन फर्राटा भर सकेंगे। अभी यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है। इसे दो मीटर और चौड़ा किया जाएगा। इससे सड़क पांच मीटर चौड़ी हो जाएगी।
लोगों को सहूलियत हो, इसके लिए मुंशीगंज कस्बे में ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। डलमऊ की तरफ से आने वाले छोटे और भारी वाहन शहीद स्मारक मार्ग से निकलते हैं। संपर्क मार्ग संकरा होने के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। एंबुलेंस और रोगियों को भी एम्स तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने छह महीने पहले सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
दोनों तरफ पटरियां खोद देने से दिक्कत
चौड़ीकरण के लिए दोनों तरफ की पटरियां खोद दी गई हैं। इससे वाहनों को निकालने में परेशानी होती है। व्यापारी नेता राजनारायण अग्रहरि, वीरेंद्र कुमार अग्रहरि, ननकू यादव ने बताया कि एक तरफ खोदाई करके गिट्टियां तो डाल दी हैं, लेकिन कुटाई नहीं की। दूसरी पटरी की खोदाई कर दी गई है। इससे दोनों तरफ से चार पहिया आने पर घंटों जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एक तरफ की पटरी दुरुस्त होने के बाद दूसरी तरफ की खोदाई होती तो यह नौबत न आती। इस ओर लोक निर्माण विभाग के अभियंता ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जल्द पूरा होगा काम
सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदाई के बाद गिट्टियां डाली जा रही हैं। पटरियों पर गिट्टियां डालने के बाद सड़क का सुदृढ़ीकरण होगा। अप्रैल में सड़क बनकर दुरुस्त हो जाएगी। इसके लिए ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
- प्रमोद कुमार राणा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण खंड दो