{"_id":"686f97b60f8c31dfd3003022","slug":"road-was-turned-into-paddy-field-villagers-angry-waterlogging-chhatoh-gandhinagar-road-planted-paddy-on-road-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: जलभराव और कीचड़ से त्रस्त ग्रामीणों ने सड़क पर ही कर दी धान की रोपाई, अयोध्या से जोड़ता है यह मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: जलभराव और कीचड़ से त्रस्त ग्रामीणों ने सड़क पर ही कर दी धान की रोपाई, अयोध्या से जोड़ता है यह मार्ग
Thu, 10 Jul 2025 04:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Jul 2025 04:47 PM IST
सार
रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र में अयोध्या को जोड़ने वाला छतोह-गांधीनगर मार्ग भारी जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से त्वरित समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
छतोह-गांधीनगर मार्ग पर जलभराव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
धार्मिक नगरी अयोध्या से जुड़ने वाला छतोह-गांधीनगर मार्ग रायबरेली के कांटा गांव के पास जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रस्त है। हालात इतने बदतर हैं कि ग्रामीणों को कीचड़ भरी सड़क पार करनी पड़ रही है या वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लाखों की लागत से बनी नाली से भी राहत नहीं मिली क्योंकि निकासी का प्रावधान ही नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में पीडब्ल्यूडी विभाग ने भारी अनियमितता की है। आक्रोशित ग्रामीणों ग्राम प्रधान आलम नवाज, सोनू सिंह, राजेश तिवारी, कालिका सिंह, लालता प्रसाद और सुनीता देवी ने गुरुवार को विरोधस्वरूप सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: हाईकोर्ट ने स्कूलों के विलय की एक और याचिका खारिज की, सरकार ने दी दलील- पहले ही हो चुका है निर्णय
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग अयोध्या जाने वाले कई गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग है और बच्चों के स्कूल आने-जाने का एकमात्र रास्ता भी है। जलभराव और कीचड़ के चलते बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं और बुजुर्ग, महिलाएं, मरीज सभी परेशान हैं।
ये भी पढ़े- UP: विधायक मनोज कुमार पांडेय सहित तीन विधायक विधानसभा से असंबद्ध घोषित, सपा ने किया था निष्कासित
ग्राम प्रधान ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने आधा-अधूरा नाली निर्माण कर उसे खुला छोड़ दिया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही। यह समस्या बरसात में और विकराल हो सकती है। भाजपा विधायक अशोक कुमार ने बताया कि अधिशासी अभियंता से बात कर समस्या की जांच और समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन