फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   road

खबर छपने के बाद टूटी नींद, कार्यदायी संस्था तलब

Mon, 19 Sep 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
road
सरेनी (रायबरेली)। लोक निर्माण विभाग की ओर से डेढ़ साल पहले 28 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क धंसने के बाद अभियंताओं ने कार्यदायी संस्था को तलब किया है। कोई हादसा न हो इसके लिए मिट्टी भरी बोरियां लगवाईं जा रही हैं, ताकि बारिश हो तो और सड़क न धंसे। कार्य शुरू कराने के लिए कार्यदायी एजेंसी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

28 करोड़ रुपये खर्च कर लालगंज-बेहटा-सरेनी राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम मार्च 2021 में पूरा हुआ था। बीते दिन हुई बारिश की वजह से कई जगह सड़क धंस गई है। समराई नाले पर बने पुल के एप्रोच में दरार आ गई है। सड़क भी धंस गई है।
विज्ञापन

पुल की रेलिंग गिरने का खतरा बना है। इसी तरह पंडित का पुरवा गांव के पास सड़क के नीचे की मिट्टी और गिट्ियां धंस गईं हैं। सड़क के नीचे गड्ढा हो गया है। अमर उजाला ने 18 सितंबर को पानी में बहे 28 करोड़, कहीं दरार तो कहीं धंसा राजमार्ग शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर छपने के बाद लोक निर्माण खंड द्वितीय के अभियंताओं ने तेजी दिखाई। समराई पुल के पास मिट्टी डलवाई गई। यही मिट्टी बोरियों में भरकर लगवाने का काम शुरू कराया गया है। एक्सईएन प्रमोद कुमार राणा ने बताया कि कार्यदायी एजेंसी को तलब करते हुए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed