फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ring Road work remains incomplete even after 12 years

Raebareli News: 12 साल में भी पूरा नहीं हुआ रिंग रोड का काम

Sat, 04 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 04 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ring Road work remains incomplete even after 12 years
रायबरेली। हरदासपुर से शुरू होकर कुचरिया के पास लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग से जुड़ने वाले करीब 18 किमी लंबे रिंग रोड का काम 12 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ। मार्च 2014 में काम शुरू हुआ था। शुक्रवार को रिंग रोड फेज-एक का निरीक्षण डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने किया। निर्माण कार्यों की जांच करने के बाद कार्यदायी संस्था को जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण में अधिकारियों ने डीएम को बताया कि परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। परियोजना में रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाईओवर की अनुमति न मिलने के कारण काम बाधित था। अब स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। करीब आठ माह में परियोजना का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने निर्माणाधीन सड़क, पुल-पुलिया, मिट्टी भराई, ड्रेनेज व्यवस्था, सुरक्षा मानकों व अन्य तकनीकी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े संभावित अवरोधों का समय रहते समाधान करते हुए कार्यों में अनावश्यक विलंब न होने दिया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता राज कुमार, विकास श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed