फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   rice

मंडी परिसर में खुलेंगे दो अतिरिक्त धान क्रय केंद्र

Sat, 13 Nov 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
rice
लालगंज (रायबरेली)। किसानों के धान बिक्री को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर नवीन कृषि मंडी परिसर में दो अतिरिक्त धान क्रय केंद्र खोले जाएंगे। अभी तक यहां पर खाद्य एवं विपणन विभाग से संबद्ध एक धान क्रय केंद्र संचालित हो रहा था। क्रय केंद्र में मिलों के संबद्धता को लेकर चल रही अड़चन के कारण 14 दिन बीतने के बाद भी कुल 58 क्विंटल 40 किलो ही धान की खरीद हो सकी है। दो अन्य केंद्र खोलने को लेकर किसानों ने कई बार अलग-अलग माध्यमों से अपनी मांग रखी थी।
विज्ञापन

एसडीएम विजय कुमार ने अधिकारियों से पत्राचार कर क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की थी। शासन ने किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर में दो अन्य धान क्रय केंद्र खोलने का आदेश कर दिया है। जिनमें एक क्रय केंद्र मंडी संबद्ध होगा जिसके प्रभारी मंडी इंस्पेक्टर इफ्तिकार होंगे। जबकि दूसरा क्रय केंद्र पीसीएफ से संबद्ध होगा। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि केंद्र में अभी तक 58 क्विंटल चालीस किलोग्राम धान क्रय हो सका है। परिसर में दो अतिरिक्त धान क्रय केंद्र खुलने से किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed