फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rice plantation is getting delayed due to lack of water in canals

Raebareli News: नहरों में पानी न आने से पिछड़ रही धान की रोपाई

Sat, 05 Jul 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 05 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rice plantation is getting delayed due to lack of water in canals
रायबरेली में गदागंज क्षेत्र में सूखी पड़ी मुरैठी माइनर।
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लाॅक में नहरों में पानी न आने से किसान परेशान हैं, धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। जलालपुर धई व मुरैठी माइनर में अब तक पानी न आने से खेती पिछड़ रही है। गोड़ा गांव के किसान अवध कुमार, शिवशंकर त्रिवेदी व गंगा मिश्र ने बताया कि निजी नलकूप के सहारे किसी तरह धान की नर्सरी तैयार कर ली गई है, लेकिन रोपाई के लिए पानी की जरूरत अधिक है।
विज्ञापन

कई बार स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर माइनरों में पानी छोड़ने की मांग कि, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुदामापुर गांव के संजय कुमार, दिलीप तिवारी, गणेश कुमार, कल्लू पासी, गणेश यादव, देशराज सिंह व अवध राज सिंह ने नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि नहरों में जल्द पानी न छोड़ा गया तो प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जेई हरिश्चंद का कहना है कि जल्द ही नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


रजबाहा में कम पानी छोड़ने से किसान नाराज
नसीराबाद (रायबरेली)। सिंचाई विभाग ने 700 क्यूसेक छमता वाले डीह रजबाहा में पांच दिन पहले 412 क्यूसेक पानी छोड़ा था, जो क्षमता से कम है। इस कारण हेड से लेकर टेल तक पानी नहीं पहुंचा। यह रजबाहा 70.524 किमी लंबा है। इससे हेड से लेकर टेल तक लगभग 70 माइनर और रजबाहा जुड़े हैं। अटावां गांव के किसान सुरेश सिंह, दिनेश सिंह व हरिकेश मौर्य ने बताया कि एक बीघा खेत में निजी नलकूप से सिंचाई करने पर दो हजार रुपये का खर्च आ रहा है। किसानों का कहना है कि नहर में पूरा पानी नहीं छोड़ गया तो आंदोलन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी पूजा अवस्थी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से रजबाहा में और पानी छोड़ने की मांग की गई है। जल्द ही किसानों को भरपूर पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed