{"_id":"58efc5104f1c1b791ecf75e2","slug":"ri-and-clerk-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआई और एसपी दफ्तर में तैनात लिपिक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआई और एसपी दफ्तर में तैनात लिपिक सस्पेंड
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने की कार्रवार्ई
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस में मेंटीनेंस के नाम पर तीन लाख रुपये कमीशन मांगने वाले आरआई और पुलिस दफ्तर में तैनात लिपिक को सस्पेंड कर दिया गया है। कमीशन न मिलने पर आरआई ने लिपिक से सेटिंग-गेटिंग कर ठेका दूसरे को दे दिया था।
पूरे मामले की शिकायत ठेकेदार ने आईजी जोन से की थी। आईजी ने मामले की जांच डीआईजी को करने के निर्देश दिए गए थे। ठेकेदार के डीआईजी कार्यालय में बयान भी दर्ज किए गए थे। बताया जा रहा है कि निलंबन के अलावा दोनों की विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
शहर के नदी तीर कजियाना निवासी एवं ठेकेदार मो. शरीफ ने अप्रैल में ही आईजी ए सतीश गणेश से शिकायत की थी कि पुलिस लाइंस में 11 लाख रुपये से मेंटीनेंस का कार्य कराने का ठेका उसे दिया गया था। आरआई ने तीन लाख रुपये कमीशन की डिमांड की।
विज्ञापन
रुपया न देने पर आरआई ने मेंटीनेंस कराने के कार्य का ठेका दूसरे ठेकेदार को दे दिया था। शिकायत पर आईजी ने डीआईजी प्रवीण कुमार को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए थे। इस पर डीआईजी ने जांच शुरू की थी। चार दिन पहले डीआईजी कार्यालय में ठेकेदार के बयान दर्ज किए गए थे।
अब इस मामले में कार्रवाई कर दी गई है। एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि पुलिस लाइंस के प्रतिसार निरीक्षक राजवीर सिंह गौर और बाबू जबर सिंह यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों की विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
कुर्सी संभालने के बाद से ही आरआई विवादों के घेरे में रहे। पहले आरआई का नाम पुलिस कर्मियों को भोजन देने के नाम पर घपला किए जाने में सामने आया था। इसके बाद एक महिला खिलाड़ी सिपाही को प्रैक्टिस की अनुमति न देेने पर वे चर्चा में आए।
अब कमीशन की डिमांड पूरी न होने पर ठेका दूसरे ठेकेदार को देने के मामले में सुर्खियों में आए। उन पर हर बार आरोप लगते रहे। सेटिंग-गेटिंग करके बचते रहे, लेकिन इस बार उनकी एक नहीं चली और उन पर निलंबन की कार्रवाई कर दी गई।