Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Respiratory patients rely on concentrators and cylinders

Raebareli News: कंसंट्रेटर व सिलिंडरों के भरोसे सांस के रोगी

Sat, 15 Nov 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 15 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Respiratory patients rely on concentrators and cylinders
रायबरेली। जिला अस्पताल प्रशासन तीन माह बाद भी बंद ऑक्सीजन प्लांट को ठीक कराने में नाकाम है। ठंड में सांस के गंभीर रोगियों को कंसंट्रेटर व सिलिंडरों के भरोसे रखा जा रहा है। बेडों पर सीधे प्राणवायु की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हर रोज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 10 से 15 सांस के रोगी भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को सांस की समस्या होने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचे सुखनंदन (55), सरयूदेवी (90), शिवदेवी (65), द्रोपदी (70), मो. रईस (72), कनिष्का (72), बाल्हेश्वर (70) आदि मरीजों को भर्ती कराया गया। इसमें बाल्हेश्वर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा बुखार व डायरिया के चपेट में आने के बाद रजनी (7), गंगा प्रसाद (45), आकृति (3), अनीश (22), विमल (29), शिवसेवक (72) आदि को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


ठंड व धुंध बढ़ने के बाद सांस व सीने में दर्द के मरीज बढ़ने के बाद भी ऑक्सीजन प्लांट को ठीक नहीं कराया जा रहा है। तीन माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी प्लांट को ठीक कराने में सुस्ती बरती जा रही है। बताते हैं कि शासन से बजट का इंतजार किया जा रहा है। बजट मिलने के बाद ही प्लांट को ठीक कराया जाएगा। ऐसी स्थिति में मरीजों को बेड पर सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीपी गुप्ता का कहना है कि जिला अस्पताल के सीएमएस को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट को भी ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed