{"_id":"5fd7bd198ebc3e3c86121ca0","slug":"reservation-of-989-village-head-posts-will-be-decided-by-the-population-of-the-year-2011-raibaraily-news-lko5548643131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष 2011 की जनसंख्या से तय होगा 989 ग्राम प्रधान पदों का आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष 2011 की जनसंख्या से तय होगा 989 ग्राम प्रधान पदों का आरक्षण
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण के काम में तेजी आने के साथ ही अब प्रधान व अन्य पदों के आरक्षण की प्रक्रिया का भी काम शुरू हो गया है। जिले की 989 ग्राम पंचायतों के आधारभूत आंकड़े शासन की वेबसाइट पर फीड कराने का काम शुरू किया गया है।
डीपीआरओ कार्यालय में ग्राम पंचायत वार वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर कुल जनसंख्या, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और सामान्य वर्ग की जनसंख्या की फीडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पांच चुनावों के आरक्षण भी ऑनलाइन कराए जाएंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2021 में कराए जाएंगे। इसके लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा था। समय से काम पूरा न पाने के कारण जनवरी 2021 में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। पहले दिसंबर महीने में ही सूची का अंतिम प्रकाशन होना था।
विज्ञापन
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के साथ ही चुनाव से संबंधित अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं। बैलेट पेपर पहले ही छपकर आ चुके हैं। बैलेट पेपरों को आईटीआई गोराबाजार के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाए गए हैं।
प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य सहित अन्य पदों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शासन से साइट खुलने के बाद डीपीआरओ कार्यालय में ग्राम पंचायतों के आधारभूत आंकड़ों को ऑनलाइन कराने का काम शुरू हो गया है।
खासकर वर्ष 2011 की जनसंख्या ग्राम पंचायतवार जातिवार ऑनलाइन कराई जा रही है। इसके बाद पिछले पांच चुनावों में ग्राम पंचायतवार पदों के आरक्षण को भी ऑनलाइन कराने का काम जल्द ही शुरू होगा। वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों का आरक्षण तय किया जाएगा।
महराजगंज क्षेत्र के अतरेहटा के वार्डों के नगर पंचायत महराजगंज में और छतोह ब्लॉक के नसीराबाद ग्राम पंचायत के वार्डों के नगर पंचायत नसीराबाद में विलय होने के बाद दोनों ही ग्राम पंचायतों में शेष बची जनसंख्या के आधार पर वार्डों के परिसीमन का काम चल रहा है।
ब्लॉकों से दोनों ही ग्राम पंचायतों में वार्डों के पुनर्गठन का काम लगभग पूरा कराकर सूची डीपीआरओ कार्यलय को भेजी जा रही है। जल्द ही वार्डों के पुनर्गठन का काम पूरा हो जाएगा।
्र
दो ग्राम पंचायतों के वार्डों के पुनर्गठन का काम चल रहा है। ग्राम पंचायतों के आधारभूत आंकड़ों की फीडिंग का काम भी शुरू करवा दिया गया है। वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार व अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और सामान्य जाति की संख्या फीड कराई जा रही है।-उपेंद्रराज सिंह, डीपीआरओ