फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Republic Day joy, gracefully unfurl tricolor

गणतंत्र दिवस का उल्लास, शान से फहराएंगे तिरंगा

Tue, 26 Jan 2016 12:00 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Republic Day joy, gracefully unfurl tricolor
गणतंत्र दिवस को लेकर सोमवार को तैयारियां पूरी कर ली गई। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आकर्षक ढंग से रंगोली बनाकर सजावट की गई। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल किया।
विज्ञापन


बाजार में दुकानें तिरंगे से पटी रहीं। वहीं शाम होते ही सरकारी इमारतें विद्युत झालरों की रोशनी में जगमगा उठीं। सभी को राष्ट्रीय पर्व का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


गोरा बाजार स्थित केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं ने रिहर्सल किया। प्रधानाचार्य बी. लाल की देखरेख में छात्राओं ने डांस, नाटक का रिहर्सल किया। इस दौरान भारत माता जय के उद्घोष भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने नाटक का मंचन किया। कल्पना सिंह, कल्पना दुबे, अंजू सिंह ने देशभक्ति गीत का रिहर्सल किया।

वहीं कल्याणिका, जया, प्रीती, रिशू, नारायणी, अर्चना ने यह ‘देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का...’ गाने पर डांस किया। इसी तरह एनएसपीएस और पुलिस लाइन में छात्राओं ने रिहर्सल किया।

जेल गार्डेन रोड स्थित तक्षशिला में नन्हे-मुन्नों बच्चों ने जोश और उत्साह से लबरेज होकर गानों पर रिहर्सल किया। बाजारों में छात्र-छात्राओं को आकर्षित करने के लिए मनमोहन तिरंगे झंडे की दुकानें सजी रही।

सुपर मार्केट, रामकृपाल तिराहा, घंटाघर चौराहा, कैपरगंज, डिग्री कॉलेज चौराहा, गोराबाजार, रतापुर आदि स्थानों पर दुकानों पर तिरंगा तो किसी ने रिस्ट बैंड की खरीदारी की। शाम होते हुए सरकारी और गैरसरकारी बिल्डिंग विद्युत झालरों की रोशनी में जगमगा उठी।

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाएं। हर कोई तिरंगे का सम्मान करके देश की तरक्की में बढ़ चढ़कर सहयोग करे।

खासकर स्कूली बच्चे राष्ट्र ध्वज का सम्मान करें। इसके लिए वे स्कूलों में कार्यक्रम के बाद झंडे को फेंके नहीं। उसे सुरक्षित स्थान पर रखें, जिससे ध्वज का सम्मान बना रहे। हर कोई ध्यान रखे तिरंगे का अपमान न होने पाए।


आपूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह ने कहा कि देश की आन, बान और शान तिरंगा है। इसे सड़क पर फेंकना गलत है। ऐसी प्रथा पनपने न पाए, इसके लिए सबको जागरूक करना होगा।

बच्चों के साथ बड़ों को भी ध्वज की कीमत पहचाननी होगी। यह किसी एक का नहीं, बल्कि सबका कर्तव्य है कि तिरंगे के सम्मान को ठेस न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed