{"_id":"69124643a3a72d89ee0ee0d4","slug":"report-sent-to-delhi-police-on-fake-death-certificate-raebareli-news-c-101-1-slko1033-144545-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जाली मृत्यु प्रमाणपत्र में दिल्ली पुलिस को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जाली मृत्यु प्रमाणपत्र में दिल्ली पुलिस को भेजी रिपोर्ट
Tue, 11 Nov 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत के लिए लगाए गए जिला अस्पताल के जाली मृत्यु प्रमाणपत्र की जांच सोमवार को पूरी हो गई। साक्ष्य न मिलने के कारण दिल्ली पुलिस बीते शनिवार को ही लौट गई थी, लेकिन सोमवार को जांच पूरी होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। प्रमाणपत्र को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, क्योंकि इस तरह जाली जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जिले में पहले भी उजागर हो चुके हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट में विनोद रावत बनाम स्टेट के मुकदमा संख्या 2236/ 2025 में एक मृत्यु प्रमाणपत्र लगाया गया है। यह मृत्यु प्रमाणपत्र जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नरेथुआ गांव निवासी विजय कुमार (50) पुत्र शियाराम का है। बीती एक नवंबर को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया गया। जारी किए प्रमाणपत्र में सबसे ऊपर जिला अस्पताल रायबरेली लिखा हुआ है। नीचे अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर के साथ ही जिला अस्पताल की मोहर लगी है।
हाईकोर्ट ने आशंका होने पर दक्षिणी दिल्ली के महरौली थाने की पुलिस को प्रमाणपत्र का सत्यापन कराने का आदेश दिया। इसके लिए पुलिस जिला अस्पताल आई थी। जांच में प्रथम दृष्टया विजय कुमार की मौत जिला अस्पताल में न होने की पुष्टि होने के बाद दिल्ली पुलिस लौट गई थी। सोमवार को जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट दिल्ली के महरौली थाने को भेज दी है।
विज्ञापन
सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि विजय कुमार को न जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और न ही उसकी मौत जिला अस्पताल में हुई। उसका मृत्यु प्रमाणपत्र भी अस्पताल से जारी नहीं किया गया।