फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Regular vaccination started in all hospitals

सभी अस्पतालों में नियमित टीकाकरण शुरू

Tue, 16 Mar 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Regular vaccination started in all hospitals
रायबरेली। अधिक से अधिक वृद्धजनों के टीकाकरण के लिए जिले के सभी अस्पतालों में सोमवार से नियमित टीकाकरण शुरू हो गया। जिले में एम्स, जिला अस्पताल और 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सोमवार को वृद्धजनों को टीका लगाया गया। दो निजी अस्पतालों में भी टीके लगाए गए। शाम तक 3060 वृद्धजनों को टीके लगाए गए। शहरी क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाने को लेकर वृद्धजनों में जोश देखने को मिला।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सोमवार को जिले में 10101 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 3060 लोगों ने सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवाया। शहरी क्षेत्र में तो लोगों की भीड़ टीका लगवाने के लिए रही लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी लोग टीका लगवाने के लिए सेंटरों पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सबसे अधिक 491 लोगों को टीके लगाए गए। इसके अलावा लालगंज में 329, ऊंचाहार में 240, अमावां में 175, बेलाभेला में 132, महराजगंज में 161, सलोन में 260 लोगों ने टीके लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार से जिला अस्पताल व एम्स के अलावा ब्लॉक स्तरीय सभी अस्पतालों में हर रोज कोरोना के टीके लगाने का काम शुरू हो गया। पहले दिन 3060 लोगों ने सेंटरों पर टीके लगवाए। ग्रामीण क्षेत्रों के वृद्धजन सेंटरों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। टीका लगवाने से घबराएं नहीं और देरी न करें लेकिन कोरोना का कहर फिर से बढ़ रहा है, इसलिए स्वयं को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए समय से टीका लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed