फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Registration of 146 teams for the Science Congress

Raebareli News: विज्ञान कांग्रेस के लिए 146 टीमों के पंजीयन

Tue, 06 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 06 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Registration of 146 teams for the Science Congress
रायबरेली। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए जिलेभर से 146 टीमों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें जूनियर वर्ग की 23 और सीनियर वर्ग की 123 टीमें शामिल हैं। इन टीमों को अपने प्रोजेक्ट के साथ पर प्रतिभाग करना होगा। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

हालांकि अभी कोई तिथि तय नहीं हुई है। जिला स्तर पर बनी समिति सभी प्रोजेक्ट का आकलन करेगी। सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट का चयन किया जाएगा, जिसे राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा बच्चों के पंजीकरण कराने के लिए नोडल बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को निर्धारित विषय पर प्रोजेक्ट तैयार कर पंजीकरण कराना था। मुख्य विषय साइंस एंड इनोवेशन फाॅर सस्टेनेबिलिटी तय किया गया, जिसके तहत पांच उप विषयों ऊर्जा, अवशिष्ट प्रबंधन, जल, भारतीय ज्ञान प्रणालियां एवं कृषि को शामिल किया गया। छात्र-छात्राओं ने इन्हीं विषयों पर प्रोजेक्ट के साथ पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि जूनियर वर्ग (10-14 वर्ष आयु) में 23 और सीनियर वर्ग (14-17 वर्ष आयु) में 123 टीमों ने पंजीकरण कराया है। प्रत्येक टीम में दो-दो विद्यार्थी शामिल हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के लिए राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बसाढ़ के प्रवक्ता डॉ. नबी अहमद को जिला समन्वयक की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed