फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Recruitment call resounded at ten centres, 5,121 took the exam

Raebareli News: दस केंद्रों पर गूंजा भर्ती का बिगुल, 5,121 ने दी परीक्षा

Sun, 26 Apr 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 26 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Recruitment call resounded at ten centres, 5,121 took the exam
राजकीय इंटर कॉलेज गेट पर प्रवेशपत्र दिखाती होगमार्ड की परीक्षा देने आई अभ्यर्थी।
रायबरेली। होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले के दस केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के पहले दिन कुल 7,008 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 5,121 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1,887 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में पहली पाली में 955 और दूसरी पाली में 932 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति की बात करें तो पहली पाली में 2,549 और दूसरी पाली में 2,572 परीक्षार्थियों ने अपना भाग्य आजमाया। अभ्यर्थियों को गहन चेकिंग के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज और वैदिक इंटर कॉलेज सहित दस केंद्र बनाए गए थे। डीएम सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने केबी सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और चंद्रपाल इंटर कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन यानी 26 और 27 अप्रैल को भी दोनों पालियों में परीक्षा का आयोजन निर्धारित शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed