फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Reasons for children not attending school will be investigated

Raebareli News: स्कूल न आने वाले बच्चों की तलाशेंगे वजह

Fri, 02 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 02 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Reasons for children not attending school will be investigated
रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की अनुपस्थिति एवं ड्रॉपआउट के कारणों का अध्ययन करने के लिए दो दिवसीय शोध कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान हुई क्विज में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अशोक मिश्र विजेता रहे।
विज्ञापन


फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह ने प्रतिभागियों को क्रियात्मक शोध के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने ड्रॉपआउट के कारणों और उनके समाधान पर भी चर्चा की। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. इकबाल अंसारी ने शोध के विभिन्न चरणों के बारे में बताया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने शैक्षिक शोध के विभिन्न आयामों की जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यशाला समन्वयक एवं डायट प्रवक्ता पंकज सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। डायट के शोध एवं नवाचार प्रकोष्ठ प्रभारी केपी सिंह ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर डॉ. आशुतोष पांडेय, मनोज कुमार, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. अभिषेक द्विवेदी, संजय, प्रीति सिंह, किरण कुशवाहा और निधि सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed