{"_id":"5f4e8cdf8ebc3ea40371b1a3","slug":"rda-s-je-involved-in-plots-game-in-ghaziabad-commissioner-meerut-investigated-raibaraily-news-lko537996721","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में भूखंडों के खेल में फंसा आरडीए का जेई, आयुक्त मेरठ को जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में भूखंडों के खेल में फंसा आरडीए का जेई, आयुक्त मेरठ को जांच
विज्ञापन
रायबरेली। आरडीए के अवर अभियंता सुनील कुमार त्यागी भूखंडों के पुर्नआवंटन के घपले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है। विभागीय कार्रवाई की जांच मेरठ के आयुक्त को सौंपी गई है। गाजियाबाद में तैनाती के दौरान जेई ने स्वर्ण जयंतीपुरम आवासीय योजना में घपला किया था।
वर्तमान समय में रायबरेली विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता सुनील कुमार त्यागी प्रवर्तन का काम देख रहे हैं। इससे पहले वे गाजियाबाद जिले में तैनात थे। गाजियाबाद में तैनाती के दौरान जेई त्यागी ने स्वर्ण जयंतीपुरम आवासीय योजना में भूखंडों के आवंटन में मनमानी की थी। मामले की जांच में पाया गया कि जेई ने भूखंडों के पुर्नबहाली व पुर्नआवंटन की आड़ में मनमानी की है।
जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को गाजियाबाद से पत्र भेजा गया। आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-9 के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने पत्र जारी करके अवगत कराया है कि रायबरेली विकास प्राधिकरण में तैनात जेई सुनील कुमार त्यागी गाजियाबाद में भूखंडों के पुर्नआवंटन में दोषी पाए गए हैं। विभागीय कार्रवाई के लिए जांच मेरठ के आयुक्त को देने के लिए राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी को तय समय में जांच पूरी करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं, जिससे घपलेबाज जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके। पत्र यह भी कहा गया है कि आरोपी जेई के खिलाफ अलग से आरोप पत्र जारी किया जाएगा। मामले में आरडीए के दोषी अवर अभियंता सुनील कुमार त्यागी ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार किया। जेई का कहना है कि भूखंडों के पुर्नआवंटन में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं की है।
अवर अभियंता सुनील कुमार त्यागी के संबंध में प्रमुख सचिव का पत्र आया है। जेई के खिलाफ गाजियाबाद में आवासीय योजना में भूखंडों के आवंटन की आड़ में अनियमितता की जांच मेरठ के आयुक्त को दी गई है। मामले में संबंधित जेई को पत्र रिसीव करवा दिया गया है।- एके राय, सचिव आरडीए