{"_id":"605248578ebc3ed82e4a30fb","slug":"rashan-card-raibaraily-news-lko570067243","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डकारने के बाद कोटेदारों ने दिए फर्जी शपथपत्र, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डकारने के बाद कोटेदारों ने दिए फर्जी शपथपत्र, एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गरीबों को दिए जाने वाला राशन डकारने के मामले में कार्रवाई के बाद फर्जी शपथपत्र देकर न्याय की गुहार लगाने वाले दो कोटेदारों पर एफआईआर की गई है। कोटेदारों ने जिन गरीबों को राशन नहीं दिया, उनको भी राशन मिलने के फर्जी शपथपत्र दे दिए।
प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों की जांच में ऐसे 30 शपथ पत्रों में 21 फर्जी पाए गए। कोटेदारों का फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद डीएम के आदेश के बाद महराजगंज और शिवगढ़ थाने में कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
क्षेत्रीय अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि महराजगंज ब्लॉक के जनई गांव के कोटेदार रामकरन सिंह के खिलाफ गरीबों के राशन में घपले की शिकायत पर वर्ष 2019 में कोटे की दुकान को निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
कोटेदार ने कार्डधारकों के राशन मिलने के बाद इस संबंध में अलग-अलग 17 शपथ पत्र लगाकर दुकान को बहाल कराने की मांग की थी। शासन के निर्देश पर जिले में क्षेत्रीय अधिकारी सुरेश कुमार आदि अधिकारियों की टीम ने जांच की तो 17 में 15 शपथपत्र फर्जी पाए गए।
राशनकार्ड धारकों ने राशन न दिए जाने का बयान दिया। इसी तरह शिवगढ़ ब्लॉक के कुंभी के कोटेदार सुंदरलाल की दुकान को भी जांच के बाद निरस्त कर दिया गया था। दुकान बहाली के लिए दिए गए शपथपत्रों की जांच एसडीएम महराजगंज व अन्य अधिकारियों ने की तो 13 में सात शपथ पत्र सही नहीं मिले।
राशन डकारकर फर्जी शपथ पत्रों के माध्यम से मामलों को दबाने के प्रयास में लगे कोटेदारों के खिलाफ जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने गंभीर रुख अपनाते हुए दोनों कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए।
डीएम के आदेश पर जनई कोटेदार राम करन सिंह के खिलाफ महराजगंज थाना और कुंभी कोटेदार सुंदरलाल के खिलाफ शिवगढ़ थाने में आपूर्ति निरीक्षक कौमुदी पाल ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
फूड सेल की जांच के बाद उचौरी कोटेदार पर केस
क्षेत्रीय अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि लखनऊ की फूड सेल ने बछरावां ब्लॉक के उचौरी की कोटे की दुकान के खिलाफ शिकायत की जांच की थी। जांच में राशन की घटतौली, अधिक मूल्य की वसूली, पात्र गृहस्थी के गरीबों को राशन न देने संबंधी अन्य आरोपों की पुष्टि हो गई। फूड सेल की जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम के आदेश पर उचौरी कोटेदार कृष्णा कुमारी सिंह के खिलाफ शिवगढ़ थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
फूड सेल की जांच के बाद एक कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। फर्जी शपथपत्र लगाने वाले दो अन्य कोटेदारों पर भी केस किया गया है। गरीबों के राशन में गड़बड़ी करने वाले कोटेदार बख्शे नहीं जाएंगे। जांच में दोषी पाए जाने वाले कोटेदारों पर मुकदमा किया जाएगा।
केएन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी