फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   rasan card

1332 अपात्रों ने और छोड़ा गरीबों का राशन, दुकानों पर नहीं पहुंचे

Sat, 02 Jul 2022 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
rasan card
रायबरेली। अब तक गरीबों का राशन डकार रहे अपात्र कार्डधारकों की राशन न लेने की संख्या लगातार बढ़ रही है। जून में 43,304 अपात्रों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का राशन नहीं लिया, जबकि प्रधानमंत्री अन्न योजना में 44,636 कार्डधारक राशन लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

एक ही माह में 1332 और लोगों ने राशन लेना बंद कर दिया है। तमाम अन्य कार्डधारकों ने आपूर्ति कार्यालय में पहुंचकर राशन कार्ड भी सरेंडर किए हैं।
जिले में मई महीने में राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए आपूूर्ति कार्यालयों में खूब भीड़ रही। 4400 से अधिक अपात्रों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर किए थे।
संबंधित राशन कार्डों को सर्वर से डिलीट कर दिया गया। मई का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का राशन जून की 15 तारीख तक बांटा गया था। इसमें 43,304 कार्डधारक राशन लेने के लिए कोटे की दुकानों पर नहीं पहुंचे थे। पहले चरण के राशन वितरण में 92.28 प्रतिशत राशन कार्डधारकों ने ही मुफ्त राशन लिया था।
विज्ञापन

20 जून से 30 जून के बीच प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना का राशन बांटा गया। इसमें 44,636 कार्डधारक राशन लेने के लिए कोटे की दुकानों पर नहीं पहुंचे।
इस तरह से 1332 और लोगों ने राशन लेने से तौबा कर ली है। लोग राशन कार्ड अब भी सरेंडर करने के लिए पहुंच रहे हैं। विकास भवन स्थित शहर के आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड सरेंडर करने वाले हर रोज पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग कार्ड सरेंडर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय के 5,58,083 राशन कार्डों में 5,13,447 कार्डधारकों ने राशन लिया। पीएम अन्न योजना में 44,636 और राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम के तहत 43,304 कार्डधारकों ने राशन नहीं लिया। जो राशन कार्ड सरेंडर किए गए हैं, उनके स्थान पर जल्द ही पात्रों को कार्ड जारी किए जाएंगे।
विमल कुमार शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed