फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   rape

भाई के बरात गई मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म

Mon, 16 May 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
rape
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात भाई की बरात गई मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। रविवार तड़के किशोरी अस्त-व्यस्त हालत में तालाब किनारे पड़ी मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता की भाभी का भतीजा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
डलमऊ के एक गांव की नाबालिग किशोरी के भाई की बरात थी। सभी रिश्तेदार बरात में चले गए। मूकबधिर किशोरी अपने एक रिश्तेदार के लड़के के साथ बाइक से बरात गई और रात में उसी के साथ वापस आई, लेकिन घर नहीं पहुंची। तड़के गांव के किनारे बने हुए एक तालाब के पास अस्त-व्यस्त हालत में पाई गई।
विज्ञापन

हालत को देखकर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डलमऊ पुलिस को दी। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पूरे मूर्ति सहमदा गांव निवासी अजय के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed