फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ranapur defeated Lodipur by 26 runs

रनापुर ने लोदीपुर को 26 रन से हराया

Tue, 09 Feb 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ranapur defeated Lodipur by 26 runs
खीरों (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के अधारखेड़ा गांव में चल रही एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। रनापुर की टीम ने लोदीपुर को 26 रन से पराजित कर शील्ड पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि राजन सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

रनापुर टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाए। क्रांति ने 56 रन, वीरू ने 34 रन और विनय ने 21 रन का योगदान दिया। लोदीपुर के गेंदबाज टीटू ने 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जवाब में उतरी लोदीपुर टीम 136 रन ही बना सकी और सभी खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। टीटू ने सर्वाधिक 32 रन का योगदान दिया। रनापुर के गेंदबाज क्रांति और वीरू ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने पर रनापुर टीम के खिलाड़ी क्रांति को ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बृजेश यादव को ‘मैन ऑफ द सिरीज’ का पुरस्कार मिला। निर्णायक बच्चनलाल लोधी और संजय राजपूत रहे। इस मौके पर मनोज राजपूत, सुशील कुमार, चंदन लाल, शेरबहादुर, देशराज व दर्शनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed