{"_id":"5eb4400f8ebc3e907234ad12","slug":"rajgir-was-strangled-to-death-by-entering-his-house-raibaraily-news-lko520631740","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर राजगीर की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर राजगीर की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक राजगीर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हिस्ट्रीशीटर ने साथी के साथ मिलकर आपसी विवाद में घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसकी पत्नी को पीटा और किसी से मर्डर के बारे में बताने से जान से मारने की धमकी दी।
पत्नी की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों के साथ ही मृतक की पत्नी से पूछताछ की। एएसपी ने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
अयोध्या के बबुरी थाना क्षेत्र के सईदपुर मवई का निवासी दयाराम (26) मिल एरिया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर मोहल्ले में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। मोहल्ले के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी से बुधवार शाम दयाराम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
इसी के चलते देर रात हिस्ट्रीशीटर ने साथी के साथ दयाराम के घर पर धावा बोल दिया। बताया जाता है कि दयाराम को पहले पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसके बाद गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी काजल ने घटना का विरोध किया तो हिस्ट्रीशीटर आदि ने उसे भी धुना।
घटना की बाबत किसी से बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बाद हत्या आरोपी फरार हो गए। वारदात की जानकारी पर एएसपी नित्यानंद राय, एसओ राकेश सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से घटना से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए।
थानेदार ने बताया कि मृतक की पत्नी काजल की तहरीर पर तुलसी नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर करन सोनकर और राजन मिश्रा के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।