फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rajgir and farmer died in suspicious circumstances

राजगीर और किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 19 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Rajgir and farmer died in suspicious circumstances
महराजगंज (रायबरेली)। किसान और राजगीर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजन ठंड लगने से मौत की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सेनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी बिरजू (65) मंगलवार शाम खाद डालने खेत गया था। देर शाम तक वह नहीं लौटा। परिवारीजन खेत गए तो देखा कि बिरजू मृत अवस्था में पड़ा था। परिवारीजनों ने तहसील प्रशासन को सूूचना न देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं महराजगंज क्षेत्र के पूरे दीवान मजरे अशरफाबाद गांव निवासी बेचूलाल लोधी राजगीर था। परिवारीजनों के मुताबिक मंगलवार की शाम खाना पीना खाकर बेचूलाल बिस्तर पर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक उसका पूरा शरीर कांपने लगा और उसे जोरदार पेट दर्द के साथ उल्टियां होने लगीं।
विज्ञापन

घरवाले जब तक कुछ समझ पाते और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते घर पर ही उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि ठंड लगने से राजगीर की मौत हुई है। उधर, कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि किसान और राजगीर की मौत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed