फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Railway workers raised their voice

Raebareli News: रेलकर्मियों ने बुलंद की आवाज

Sat, 20 Sep 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 20 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Railway workers raised their voice
शहर के रेलवे स्टेशन पर पैदल मार्च कर प्रदर्शन करते रेलकर्मी।
रायबरेली। आठवें वेतन आयोग के गठन और बोनस की सीलिंग बढ़ाने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने शुक्रवार को आवाज बुलंद की। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के आह्वान पर दोपहर में शहर के रेलवे स्टेशन पर जुटे कर्मचारियों ने प्लेटफार्म पर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया, फिर सभा कर अपनी मांग पुरजोर तरीके से उठाई।
विज्ञापन


19 सितंबर 1968 को अमर हुए रेलकर्मियों का शहीदी दिवस मनाते हुए उन्हें नमन किया। यूनियन के शाखा मंत्री शील कुमार सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग की घोषणा जनवरी में कर दी गई थी, लेकिन नौ महीने बीतने के बाद भी आयोग का गठन नहीं किया गया है। इससे एक जनवरी 2026 से लागू होने में विलंब हो सकता है। अगर सरकार ने अविलंब गठन नहीं किया तो शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों ने बोनस बढ़ाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि सात हजार रुपये की दर से बोनस का भुगतान किया जाता है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। इस अवसर पर अलताफ अहमद, रवि रंजन कुमार, देव कुमार, निर्मल वाजपेयी, देवेंद्र तिवारी, मनोज कुमार, नीरज गुप्ता, अरुण मिश्र, जगदेई, अयाजुद्दीन अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed