फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   railway

कल से 36 घंटे तक बंद रहेगी सवैया धनी की रेलवे क्रॉसिंग

Mon, 31 Oct 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
railway
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार-रायबरेली रेल मार्ग पर सवैया धनी क्रॉसिंग के पास पटरियों में तकनीकी खामी आ गई है, जिसे दुरुस्त करने के लिए रेलवे क्रॉसिंग मंगलवार और बुधवार को 36 घंटे तक बंद रखी जाएगी। इससे सड़क यातायात पूरी तरह ठप रहेगा। ट्रेनों का आवागमन तो नहीं रुकेगा, पर उन्हें धीमी रफ्तार से चलाया जाएगा। रोड ट्रैफिक रोकने और डायवर्जन के लिए रेलवे ने जिला प्रशासन और पुलिस को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सवैया धनी की रेलवे क्रॉसिंग संख्या 1-ए रायबरेली-ऊंचाहार रेल मार्ग पर स्थित है। इस क्रॉसिंग से होकर ऊंचाहार-डलमऊ सड़क मार्ग निकला है। ट्रैक में आई तकनीकी खामी को दूर करने के लिए मरम्मत कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन

इसीलिए सड़क यातायात रोकने के लिए 1 नवंबर को सुबह 6 बजे से 2 नवंबर को शाम 6 बजे तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगी। इस दरम्यान क्रॉसिंग से होकर कोई भी वाहन नहीं निकल सकेगा। इस बाबत रेलवे अफसरों ने एसडीएम आशीष मिश्रा और कोतवाल संजय त्यागी को पत्र भेजकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, ताकि सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोगों को कोई असुविधा न होने पाए और न ही मरम्मत कार्य के दौरान किसी तरह का कोई अवरोध उत्पन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता (रेलपथ) मो. सईद ने बताया कि सवैया धनी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पैरामीटर में गड़बड़ी आई है। यानी कि पटरियां मानक के अनुरूप नहीं है। इसे ठीक करने के लिए क्रॉसिंग बंद रखी जाएगी। इसीलिए प्रशासन और पुलिस से सहयोग मांगा गया है।
क्रॉसिंग से गुजरते हैं दो हजार वाहन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार-डलमऊ राजमार्ग पर सवैया धनी क्रॉसिंग से होकर रोजाना लगभग दो हजार वाहन आते-जाते हैं। क्रॉसिंग बंद रहने से वाहन इधर से नहीं जा सकेंगे। रूट डायवर्जन की वजह से वाहनों को सात-आठ किमी. की लंबी दूरी ज्यादा तय करनी पड़ेगी।
लालगंज-डलमऊ की ओर से आने वाले वाहनों को जमुनापुर चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा, जो कि सूची-खरौली मार्ग से चडऱई चौराहा जाएंगे, फिर ऊंचाहार भेजा जाएगा। इसी तरह ऊंचाहार से डलमऊ की ओर जाने वाले वाहनों को सवैया तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, जो चडऱई चौराहा होते हुए डलमऊ की ओर भेजे जाएंगे।
बदले हुए मार्ग पर पडने वाली रामचंद्रपुर रेलवे क्रासिंग संख्या 7-सी पर तैनात रेल स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है, ताकि आवागमन में किसी तरह की कोई असुविधा न होने पाए। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान जमुनापुर, चडरई चौराहा, सवैया तिराहे पर पुलिस तैनात रहेगी, ताकि वाहन चालकों को बताया जा सके और यातायात व्यवस्था सामान्य रहे।

30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलाएंगे ट्रेनें
रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक की मरम्मत के दौरान 1 एवं 2 नवंबर को ट्रेनों का संचालन 30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से होगा। ऊंचाहार-रायबरेली रेल मार्ग से होकर रोजाना गंगा गोमती, नौचंदी, त्रिवेणी, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें गुजरती हैं। ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत कार्य के दौरान ट्रेनों की रफ्तार 30 किमी. प्रति घंटा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed