{"_id":"63430dae87aa87406516cc40","slug":"railway-raibaraily-news-lko6521112118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और दरभंगा के बीच 20 से दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और दरभंगा के बीच 20 से दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। त्योहारों पर रेलवे विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। इसमें जिले से होकर गुजरने वाली दो स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं। ये दोनों गाड़ियां दिल्ली और दरभंगा के बीच दौड़ेंगी। एक गाड़ी दोनों दिशाओं से दो-दो फेरे लगाएगी तो दूसरी गाड़ी एक-एक फेरा लगाएगी।
इन ट्रेनों का रायबरेली में भी ठहराव होगा, जिससे जिलेवासियों को त्योहारों पर आने-जाने के लिए काफी सहूलियत मिल सकेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि आगामी त्योहारों के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने का फैसला लिया गया है।
गाड़ी संख्या 04060 और 04059 दिल्ली जंक्शन-दरभंगा जंक्शन- दिल्ली जंक्शन विशेष रेलगाड़ी दो फेरा लगाएगी। दिल्ली से दरभंगा जाने वाली गाड़ी 20 एवं 26 अक्तूबर को चलाई जाएगी। दिल्ली से यह गाड़ी दोपहर 2.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 3.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
विज्ञापन
रायबरेली में यह गाड़ी रात 1.20 बजे आएगी और पांच मिनट रुकेगी। दरंभगा से दिल्ली जाने वाली गाड़ी 21 एवं 27 अक्तूबर को चलाई जाएगी। दरभंगा से यह गाड़ी शाम 6.20 बजे छूटेगी और अगले दिन शाम 7.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन के रायबरेली में पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 8.50 बजे है और पांच मिनट रुकेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित 3-टीयर का एक कोच, शयनयान के 10 कोच और सामान्य श्रेणी के 11 कोच लगेंगे। यह गाड़ी रास्ते में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, मोकामा जंक्शन, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन पर रुकेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 04032 और 04031 दिल्ली जंक्शन-दरभंगा जंक्शन-दिल्ली जंक्शन विशेष रेलगाड़ी एक फेरा लगाएगी। दिल्ली से 27 अक्तूबर और दरभंगा से 28 अक्तूबर को चलेगी। इस ट्रेन की भी समय सारिणी और ठहराव पहले वाली गाड़ी की तरह रहेगा। इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के 22 कोच लगेंगे।