फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   rail fracture

लालगंज डलमऊ के बीच रेल ट्रैक में फ्रैक्चर से बाधित हुआ रेल यातायात

Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
rail fracture
लालगंज (रायबरेली)। लालगंज से डलमऊ के मध्य रेल ट्रैक में फ्रैक्चर हो जाने के कारण रेल यातायात बाधित हो गया है। खबर भेजे जाने तक रायबरेली पैसेंजर ट्रेन लालगंज में और इलाहाबाद कानपुर पैसेंजर डलमऊ में खड़ी है। ट्रैक की मरम्मत के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

लालगंज के सहायक स्टेशन मास्टर मुस्तकीम खान ने बताया कि 19.40 बजे उन्हें गैंगमैन से सूचना मिली कि लालगंज और डलमऊ के बीच किलोमीटर 115/09 व 116/00 के मध्य रेल पटरी टूट गई है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल सहित अन्य उच्चािधिकारियों को दी। डलमऊ के पीडब्ल्यूआई को इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

पटरी टूटने के कारण कानपुर से चलकर ऊंचाहार होते हुए रायबरेली जाने वाली रायबरेली कानपुर पैसेंजर ट्रेन (54154) को लालगंज रेलवे स्टेशन पर ही रोका गया है। उधर इलाहाबाद कानपुर पैसेंजर ट्रेन (54101) जो इलाहाबाद से चलकर कानपुर जा रही थी, को डलमऊ रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। पटरी की मरम्मत होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed