फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rail coach restaurant will remain closed for a fortnight

Raebareli News: एक पखवारे तक बंद रहेगा रेल कोच रेस्टोरेंट

Sat, 13 Dec 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 13 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rail coach restaurant will remain closed for a fortnight
बछरावां। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड के महत्वपूर्ण स्टेशन बछरावां पर बना रेल कोच रेस्टोरेंट एक पखवारे तक बंद रहेगा। रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार को आग लग गई थी, जिससे कोच को छोड़कर बाकी ज्यादातर हिस्सा जल गया है। शुक्रवार को मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। नए सिरे से विद्युत वायरिंग करने के साथ ही फर्नीचर समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। काम पूरा होने तक कोच रेस्टोरेंट के शुरू होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


बछरावां रेलवे स्टेशन परिसर में ही बाउंड्रीवाॅल के पास रेल कोच रेस्टोरेंट है। इसे बनाने के लिए करीब डेढ़ साल से प्रक्रिया चल रही थी। करीब दो महीने पहले आठ अक्तूबर को रेल कोच रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया था। रेल यात्रियों के साथ ही आम लोगों में भी यह रेस्टोरेंट काफी लोकप्रिय हो गया था।
विज्ञापन


ट्रेन के डिब्बे (कोच) में रेस्टोरेंट बनाया गया है। आसपास काफी सजावट भी की गई थी, ताकि यहां आने वाले लोगों को अच्छा परिवेश मिल सके। इसी रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार को सुबह 9:30 बजे आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग ने पूरे कोच रेस्टोरेंट को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची तो पानी का टैंकर मंगाया गया। बाल्टी से पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास हुआ। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझी, लेकिन रेस्टोरेंट की सारी वायरिंग जल गई। टॉयलेट, एसी, फर्नीचर आदि जल गया। शुक्रवार को सुबह मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। विद्युत वायरिंग को नए सिरे से लगाने का काम शुरू हुआ। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला का कहना है कि एक पखवारे में मरम्मत कार्य पूरा करा लेंगे। इसके बाद रेल कोच रेस्टोरेंट पुन: शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed