{"_id":"5717d8c54f1c1be44c8b4623","slug":"rahul-arrived-late-in-the-evening-on-a-two-day-visit-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर देर शाम पहुंचे राहुल, स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर देर शाम पहुंचे राहुल, स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 21 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार दो दिवसीय दौरे पर देर शाम पहुंचे राहुल का स्वागत करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
फुरसतगंज (रायबरेली)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने अमेठी संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार देर शाम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी पहुंचे। यहां से काफिले के साथ गौरीगंज के लिए रवाना हुए। इस दौरान नहर कोठी चौराहे पर उनका स्वागत किया गया।
समर्थकों का उत्साह देख वे वाहन से उतर आए। सबको संगठन हित में कार्य करने के लिए उत्साहित किया। नहर कोठी चौराहे पर जैसे ही राहुल गांधी का काफिला पहुंचा कांग्रेसी नेता पवन शुक्ला की अगुवाई में ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र प्रसाद माली, गजेंद्र सिसौदिया, समर यादव आदि ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें रोक लिया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख राहुल गांधी गाड़ी से बाहर निकल आए। समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान माला पहनाने की होड़ मची रही। इसके बाद काफिला गौरीगंज के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
फुरसतगंज कस्बे में कांग्रेसी नेता शशि जायसवाल, बहादुरपुर में गोविंदा सिंघल, जायस में इशरत हुसैन, गांधी नगर में अनुराग सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने स्वागत किया।