{"_id":"6ae9b2634322cbd5b30ed8e9","slug":"raebareli-teenager-s-body-found-in-a-drain-murder-suspected-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: नाले में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका, मुंडन संस्कार में आर्केस्ट्रा देखने गया था किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: नाले में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका, मुंडन संस्कार में आर्केस्ट्रा देखने गया था किशोर
Tue, 03 Nov 2026 03:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:37 PM IST
सार
मृतक सोमवार को वह पड़ोस के गांव मोती के पूर्व में रामबालक के यहां आयोजित मुंडन संस्कार में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के पास नाले में किशोर का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के जगतपुर क्षेत्र के पूरे त्रिलोक सिंह मजरे केवलपुर बरेथा गांव में मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास बने नाले में 17 वर्षीय किशोर का शव मिला। किशोर के चेहरे पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पूरे त्रिलोक सिंह निवासी फूलचंद का 17 वर्षीय नाती प्रिंस काफी समय से अपने ननिहाल में रह रहा था। वह अपने नाना के साथ होटल में काम करता था। सोमवार को वह पड़ोस के गांव मोती के पूर्व में रामबालक के यहां आयोजित मुंडन संस्कार में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के पास नाले में किशोर का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव बाहर निकलवाकर पड़ताल की। किशोर के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के नाना फूलचंद ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि किशोर का शव मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।