{"_id":"6a193ae808a311591d0c39ee","slug":"raebareli-storm-and-rain-disrupt-power-supply-in-raebareli-disrupting-normal-life-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: रायबरेली में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था धड़ाम, जनजीवन अस्त व्यस्त, कई इलाकों में पेड़ गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: रायबरेली में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था धड़ाम, जनजीवन अस्त व्यस्त, कई इलाकों में पेड़ गिरे
Fri, 29 May 2026 12:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 29 May 2026 12:36 PM IST
सार
आंधी-बारिश से खीरों, सलोन, सतांव, शिवगढ़ और लालगंज में बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए। इससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सड़कों और संपर्क मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
तेज आंधी से गिरे पेड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। खीरों, सलोन, सतांव, शिवगढ़ और लालगंज में बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए। इससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सड़कों और संपर्क मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हुई।
लगातार बारिश से खेतों में खड़ी उड़द, मूंग जैसी दलहनी फसलें जलभराव की चपेट में आ गईं। किसानों को फसलों के भारी नुकसान की आशंका है। तेज हवाओं से आम के बागों को व्यापक क्षति हुई। बड़ी संख्या में आम जमीन पर गिर गए, जिससे बागवानों को आर्थिक हानि हुई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत आपूर्ति बहाल करने और रास्तों से पेड़ हटाने की मांग की। उन्होंने फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की भी अपील की।