फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Nazia became Meenakshi, married a Hindu man in a Shiva temple.

Raebareli: नाजिया बनी मीनाक्षी, हिंदू युवक से शिव मंदिर में रचाया विवाह, टूट गईं धर्म-जाति की दीवारें

Thu, 26 Feb 2026 08:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 26 Feb 2026 08:35 PM IST
सार

दोनों के बीच दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे। दोपहर में शिव मंदिर में दोनों ने शादी कर ली और साथी जीने-मरने की कसमें खाईं।

विज्ञापन
Raebareli: Nazia became Meenakshi, married a Hindu man in a Shiva temple.
हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शेखवाड़ा की 19 वर्षीय नाजिया बृहस्पतिवार को मीनाक्षी बनकर हिंदू युवक विकास से दीवानी कचहरी स्थित शिव मंदिर में शादी कर ली। दोनों पक्षों के परिजन और विहिप के पदाधिकारी इस खास शादी के गवाह बने। दोनों ने जाति धर्म की दीवारें तोड़कर एक साथ जीने मरने की कसमें खाई।

विज्ञापन


रायबरेली शहर के धौरहरा निवासी 20 वर्षीय विकास पुत्र लाल बाबू मजदूरी करते हैं। विकास और नाजिया के बीच दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे। पहले तो परिजनों ने कुछ आपत्ति जताई, लेकिन बाद में दोनों के प्यार के आगे वह भी झुक गए। दोपहर में कचहरी स्थित शिव मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में खत्म हुआ ला-नीना का असर, धूप के तेवर हुए सख्त; आने वाले दिनों के लिए चेतावनी हुई जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जर्मनी से बाराबंकी बारात लेकर पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई बाराबंकी की बिटिया से शादी


इस दौरान नाजिया से मीनाक्षी और विकास खुश दिखे। नाजिया की दादी कलो और विकास के माता-पिता के अलावा विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, मंत्री धनंजय पांडेय, सहमंत्री संतोष सोनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed