फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A foreign groom arrived in Barabanki from Germany with a wedding procession and married a girl from Barabanki

UP: जर्मनी से बाराबंकी बरात लेकर पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई बाराबंकी की बिटिया से शादी

Thu, 26 Feb 2026 08:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 26 Feb 2026 08:25 PM IST
सार

विदेशी दूल्हा अपने परिवार के 16 सदस्यों के साथ भारत पहुंचा और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर दो संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरो दिया। यह सिर्फ एक विवाह नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और वैश्विक पहचान का संगम बन गया। पूरे जिले में इस विवाह को लेकर चर्चा होती रही।

विज्ञापन
A foreign groom arrived in Barabanki from Germany with a wedding procession and married a girl from Barabanki
जिले में चर्चा का केंद्र बनी रही ये शादी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिला इन दिनों एक ऐसी शादी का गवाह बना, जिसने सीमाओं की लकीरों को धुंधला कर दिया। बाराबंकी की होनहार बेटी रुलन वर्मा और जर्मनी के युवक की प्रेम कहानी जर्मनी से शुरू होकर उत्तर प्रदेश की धरती पर सात फेरों के साथ मुकम्मल हुई। विदेशी दूल्हा अपने परिवार के 16 सदस्यों के साथ भारत पहुंचा और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर दो संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरो दिया। यह सिर्फ एक विवाह नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और वैश्विक पहचान का संगम बन गया।

विज्ञापन


सात समंदर पार से बारात: रेलवे में असिस्टेंट इंजीनियर राज कुमार वर्मा की पुत्री रुलन वर्मा ने जर्मनी से पीएचडी की। वर्तमान में वह ऑस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। उच्च शिक्षा के दौरान उनकी मुलाकात जर्मनी के युवक से हुई, जो समय के साथ गहरे प्रेम में बदल गई। विवाह का निर्णय हुआ तो दूल्हा अपने 16 परिजनों के साथ विशेष रूप से भारत पहुंचा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, इतने प्रतिशत कम आएगा बिजली का बिल; जानिए डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संपत्तियों का ब्योरा न देने वाले राज्यकर्मियों के वेतन को लेकर शासन का बड़ा फैसला, इस शर्त के साथ मिलेगी सैलरी


बाराबंकी के एक प्रतिष्ठित होटल में पारंपरिक अंदाज में विवाह समारोह आयोजित हुआ। बारात जब होटल पहुंची तो विदेशी दूल्हा शेरवानी पहनकर भारतीय रंग में रंगा नजर आया। वह कार के सनरूफ से बाहर निकलकर हिंदी और बॉलीवुड गीतों पर थिरकता दिखा। स्थानीय लोगों के लिए यह दृश्य कौतूहल और उत्साह का विषय बना रहा।

हिंदू रीति-रिवाजों से सजे सात फेरे: हल्दी, मेहंदी, जयमाला से लेकर अग्नि के समक्ष सात फेरे
हर रस्म पूरी आस्था और परंपरा के साथ निभाई गई। विदेशी मेहमानों ने भारतीय पहनावे को अपनाया। महिलाओं ने साड़ियां पहनीं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। भाषा की दूरी जरूर थी, लेकिन भावनाओं की भाषा ने उस दूरी को मिटा दिया। मेहमान ‘आई लव माई इंडिया’ कहते हुए भारतीय संस्कृति की सराहना करते दिखे।

परिवार ने बताया गौरव का क्षण

A foreign groom arrived in Barabanki from Germany with a wedding procession and married a girl from Barabanki
जर्मन परिवार ने परंपराओं को पूरे उत्साह से मनाया। - फोटो : amar ujala

दुल्हन के चाचा और कुर्मी समाज के नेता आरसी पटेल ने इसे बाराबंकी के लिए गौरव का क्षण बताया। उनका कहना है कि जिले की बेटियां आज वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं और यह विवाह उसी का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि जर्मनी से आए मेहमान भारतीय खानपान और परंपराओं से बेहद प्रभावित दिखे। विशेष रूप से यहां की सादगी और आत्मीयता ने उन्हें भावुक कर दिया।

दो देशों की संस्कृति का मिलन
इस विवाह ने यह साबित कर दिया कि प्रेम की कोई सीमा नहीं होती। एक ओर जर्मनी की आधुनिक सोच, दूसरी ओर भारतीय संस्कार दोनों ने मिलकर एक नई शुरुआत की नींव रखी। विवाह उपरांत दुल्हन अपने पति के साथ जर्मनी के लिए विदा हो गईं। स्थानीय लोगों के लिए यह शादी सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि गर्व और जिज्ञासा का विषय बनी रही।

बदलते समय की तस्वीर: आज के दौर में शिक्षा, अवसर और वैश्विक संपर्क ने रिश्तों की परिभाषा बदल दी है। बाराबंकी की यह कहानी बताती है कि छोटे शहरों की बेटियां अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं। यह शादी न सिर्फ दो परिवारों का मिलन है, बल्कि दो संस्कृतियों का संवाद भी है। जहां परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed