फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Girlfriend consumed poison after boyfriend refused to marry her; they had fallen in love on Instagr

Raebareli : प्रेमी ने शादी करने से इंकार किया, तो प्रेमिका ने खाया जहर, इंस्टाग्राम से हुआ था प्यार

Fri, 12 Dec 2025 09:09 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 12 Dec 2025 09:09 PM IST
सार

दिल्ली की मुस्लिम युवती ने रायबरेली में अपने हिंदू प्रेमी द्वारा शादी से इन्कार किए जाने पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Raebareli: Girlfriend consumed poison after boyfriend refused to marry her; they had fallen in love on Instagr
अस्पताल में भर्ती प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रायबरेली में प्रेमी ने शादी करने से इन्कार किया तो प्रेमिका ने शुक्रवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नई दिल्ली के पश्चिम बिहार रघुवीर नगर की रहने वाली 24 वर्षीय मुस्लिम युवती का रायबरेली शहर के कहारों का अड्डा के रहने वाले हिंदू युवक से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक का युवती के पास दिल्ली आना-जाना हो गया।

विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे युवती दिल्ली से यहां युवक के घर पहुंची। युवती ने युवक से शादी करने की बात कही। इस पर युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आसपास लोगों की सूचना पर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इलाज के दौरान होश आने पर युवती ने बताया कि युवक प्रापर्टी डीलर का काम करता है। युवक ने शादी करने की कहती थी। अब वह शादी करने से मुकर गया है। युवक कहता है कि हम शादी नहीं करेंगे, जो तुम मर जाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि युवती के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। शनिवार सुबह तक परिजनों ने रायबरेली आने की बात कही है। युवती देखरेख के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed