{"_id":"6af478dac1d84c5de302a820","slug":"raebareli-gang-rape-of-a-mentally-challenged-teenage-girl-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 11 Nov 2026 07:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:46 PM IST
सार
आरोप है कि 16 वर्षीय बेटी किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है के साथ गांव निवासी मनीष ने अपने तीन दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। इससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर घटना का विरोध किया तो जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
- फोटो : AI Generated
विस्तार
ऊंचाहार इलाके की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव निवासी पिता का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी जोकि मानसिक रूप से कमजोर है के साथ गांव निवासी मनीष ने अपने तीन दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। इससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर घटना का विरोध किया तो जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि घटना के समय पुलिस को पूरे प्रकरण से अवगत कराया था। पुलिस ने सेटिंग-गेटिंग करके मामले को रफादफा कर दिया था। इससे न्याय नहीं मिला था। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
सीओ डलमऊ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गांव के मनीष, मनोज, सुभाष व राज खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी।