{"_id":"6a169d7b6775685e4b0068b6","slug":"raebareli-car-overturned-after-hitting-cattle-on-ganga-expressway-five-seriously-injured-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: गंगा एक्सप्रेसवे पर मवेशी से टकराकर पलटी कार, पांच गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: गंगा एक्सप्रेसवे पर मवेशी से टकराकर पलटी कार, पांच गंभीर घायल
Wed, 27 May 2026 01:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 27 May 2026 01:00 PM IST
सार
मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर वाराणसी जा रही तेज रफ्तार कार अचानक सामने आए मवेशी से टकरा गई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटती हुई डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार की स्थिति।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के बैरीहार गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के मवेशी से टकराने के बाद एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक घायल की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र में बैरीहार गांव के पास खंभा संख्या 516 के निकट सुबह करीब चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर वाराणसी जा रही तेज रफ्तार कार अचानक सामने आए मवेशी से टकरा गई।
टक्कर के बाद कार कई बार पलटते हुए एक्सप्रेसवे के बीच के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में प्रियंका मिश्रा (35), मीरा मिश्रा (53), मनोज मिश्रा (42), अक्षिता मिश्रा (15) समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी कोलकाता के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मवेशी से टकराने के कारण हादसा हुआ है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन