फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Block Pramukh said Rahul ji please help me, I am saying this for the first time, that is why I am t

UP Politics: ब्लॉक प्रमुख बोलीं- राहुल जी मदद कीजिए, पहली बार बोल रही हूं... इसलिए कांप रही हूं; मिला ये जवाब

Wed, 30 Apr 2025 08:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Apr 2025 08:14 AM IST
सार

Rahul Gandhi Raebareli Visit: दिशा की बैठक में  सलोन की ब्लॉक प्रमुख अंजू कुशवाहा एक महिला के दर्द को लेकर खड़ी हुईं। उन्होंने कहा कि राहुल जी मैं पहली बार आपके सामने बोल रही हूं। 

विज्ञापन
Raebareli: Block Pramukh said Rahul ji please help me, I am saying this for the first time, that is why I am t
राहुल गांधी का रायबरेली दौरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Rahul Gandhi News: रायबरेली में मंगलवार को दिशा की बैठक में मौजूद सलोन की ब्लॉक प्रमुख अंजू कुशवाहा एक महिला के दर्द को लेकर खड़ी हुईं। उन्होंने कहा कि राहुल जी, हमारे ब्लॉक के शैलेंद्र मौर्य की हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भटक रही हैं लेकिन प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है। इस पर राहुल ने दम से कहा कि उनकी मदद कराइए। इतना कहने के बाद अंजू कुशवाहा ने स्वीकार किया कि पहली बार आप सबके सामने बोल रही हूं, इसलिए कांप रही हूं। अगली बार बोलूंगी तो नहीं कांपूगी। 

विज्ञापन


स्वामी मौर्या की बहू ने गेट के लिए मांगी निधि, राहुल बोले-नहीं हो सकता
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बहू व दीनशाह गौरा की ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्या ने कहा कि ब्लॉक में चक्रवर्ती सम्राट अशोक द्वार के लिए सांसद निधि से धन मांगा था, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। इस पर राहुल ने कहा कि सांसद निधि से गेट के लिए धनराशि नहीं दी जा सकती। गेट के लिए डीएम मैडम से अनुरोध कर लेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

तेलंगाना मॉडल से हरित ऊर्जा को विस्तार देने की तैयारी

Raebareli: Block Pramukh said Rahul ji please help me, I am saying this for the first time, that is why I am t
राहुल गांधी ने रेल कोच फैक्टरी का किया निरीक्षण - फोटो : संवाद

पिछले साल लोकसभा चुनाव में रायबरेली के संसदीय क्षेत्र से राहुल गांधी मैदान में उतरे तो उनके चुनाव का प्रबंधन दक्षिण के चुनावी मॉडल पर हुआ था। नतीजा यह रहा कि राहुल गांधी ने चुनाव जीता और उसके बाद से ही यह संकेत मिलने लगे थे कि विकास का ताना बाना भी तेलंगाना के रोल मॉडल पर होगा। इसकी झलक मंगलवार को देखने को मिली।

विशाखा इंडस्ट्रीज में ई बाइक को सांसद राहुल गांधी ने लॉन्च किया। चार्जिंग स्टेशन का भी लोकार्पण किया। खास बात यह रही कि उनके साथ इंडस्ट्रीज के जॉइंट डायरेक्टर व तेलंगाना में सांसद वामसी कृष्ण गद्दम भी मौजूद रहे। तेलंगाना की चेन्नूर विधानसभा के विधायक डॉक्टर जी विवेकानंद भी साथ रहे। विशाखा इंडस्ट्रीज की पूरी टीम तेलंगाना से आई थी।

असल में विशाखा इंडस्ट्रीज का हब तेलंगाना में है और यही कारण है कि रायबरेली में विशाखा इंडस्ट्रीज के कदम बढ़ाए जा रहे हैं। आरेडिका के बाद अब विशाखा इंडस्ट्रीज को आगे बढ़ाने के लिए सांसद राहुल गांधी रूपरेखा तैयार हो चुके है। राहुल गांधी ने इस दौरान साफ किया वह विशाखा इंडस्ट्रीज को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी के साथ हैं। इससे देश के हरित ऊर्जा में कदम बढ़ेंगे।

असल में तेलंगाना हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। विशाखा इंडस्ट्रीज ने वहां पर बहुत बड़ा ई बाइक का सेंटर खोल रखा है। इसके साथ ही ई बाइक के कई मॉडल बाजार में आने वाले हैं। यूपी में विशाखा इंडस्ट्रीज रायबरेली को ई बाइक की लॉन्चिंग और चार्जिंग का बड़ा सेंटर बना सकती है। इसी कारण दो मेगावॉट का रूफ टॉप और चार्जिंग सेंटर खोला गया है। सांसद आरेडिका की तरह विशाखा इंडस्ट्रीज के विकास को अपने एजेंडे में लिए हुए हैं।

जिले में निर्माण की संभावनाओं पर हुई बात
सांसद राहुल गांधी ने ई बाइक एयूटीएम वॉडर की लॉन्चिंग विशाखा इंडस्ट्रीज में की। बाइक को विशेष तौर से तेलंगाना से लाया गया था। सांसद ने बाइक की खूबियों के बारे में जानकारी ली और रायबरेली में ही बाइक के निर्माण की संभावनाओं पर भी बातचीत की। यूपी में ई बाइक की बिक्री को रफ्तार देने की भी रूपरेखा तैयार होगी।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने रेल पहियों और डिब्बों के निर्माण को देखा

 सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) का दौरा किया। उन्होंने रेल डिब्बों के निर्माण की प्रक्रिया को देखा। सांसद करीब डेढ़ घंटे आरेडिका में रहे।

सांसद मंगलवार शाम करीब चार बजे आरेडिका पहुंचे। महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद उच्च अधिकारियों के साथ फैक्टरी परिसर का दौरा कर रेल डिब्बों के निर्माण को देखा। उन्होंने आरेडिका में बन रहे स्लीपर, एसी थ्री इकोनॉमिक, हमसफर, अन्त्योदय, एसी पेन्ट्रीकार, नॉन एसी चेयरकार, तेजस, राजधानी, भारत गौरव, वंदे भारत के कोच समेत अन्य निर्माण कार्य को देखा और उत्पादन की जानकारी ली।

इस मौके पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, आरेडिका के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक खरे, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक राजीव खण्डेलवाल, प्रधान मुख्य इंजीनियर सत्य प्रकाश यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल प्रियदर्शी, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

 

यूपी: राहुल के अमेठी पहुंचने से पहले लगे आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस ने हटवाए; राहुल को बताया गया आतंक का साथी



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed